रिकॉर्ड कीमत में बिकी किसान की भैंस, सुन अचरज में पड़ जाएंगे आप



रोहतक.सांपला .भैंसरु खुर्द में एक किसान की मुर्रा नस्ल की भैंस गुरुवार को छह लाख रुपए में बिकी है। इस भैंस को हैदराबाद के व्यापारी भास्कर दुबे ने खरीदा है।

पशु पालक उमेद सिंह ने बताया कि गांव में हुई दुग्ध प्रतियोगिता में भी 25 लीटर दूध देकर प्रथम स्थान पाया था। इससे पहले प्रदेश व इंडिया स्तर पर हुई नस्ल सुधार व दूध प्रतियोगिता में भी इनाम जीत चुकी थी। हाल में दूध निकाल कर देखा तो पांच माह के ब्यात के बाद भी 25 किलोग्राम दूध निकाला गया।

सरपंच राजू पहलवान ने बताया कि गांव के अलावा जिले भर में पहली भैंस होगी जो इतनी बड़ी कीमत पर बिकी है