क्या है इमरान का कूल फंडा ?
बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान की त्वचा हमेशा ग्लो करती है। लेकिन इसका राज कोई नहीं जानता। लेकिन इन दिनों आगरा में उनकी खूबसूरत त्वचा का राज खुल गया। अभिनेत्री कैटरीना कैफ के साथ "मेरे ब्रदर की दुल्हन" फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहां पड़ रही भयंकर गर्मी से निपटने के लिए वह खूब पानी पी रहे हैं।
शूटिंग के लिए उन्हें काफी हेवी कपड़े पहनने पड़ रहे हैं। ऎसे में हमेशा अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने वाले इमरान खुद को पानी की कमी से बचाने के लिए दिनभर में कई ग्लास पानी पी लेते हैं। शूटिंग स्थल पर हर कोई उनके पानी पीने की आदत से परेशान है। लेकिन इमरान सेहत से कोई समझौता करना नहीं चाहते हैं।