कपड़े भी देते हैं गलत सिग्‍नल

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सलीना जेटली अपने पहनावे को लेक‍र काफी जागरूक है। फिल्‍मी पार्टी हो या पर्सनल पार्टी हमेशा खुद को इस तरह से कैरी करती है कि चर्चा का विषय बन जाती हैं। पिछले दिनों उन्‍होंने महिलाओं को फैशन संबंधी कुछ सलाह दी हैं जो इस प्रकार है।

• कहीं जाने के लिए तैयार होने से पहले खुद को मिरर में देखें और अपना कॉफिडेंस लेवल बढ़ाएं।

• शादी की पार्टी में कभी भी स्किन टाइट शॉट ड्रेस न पहनें। यह गलत संदेश देते हैं।

• यदि आप बहुत गोरी हैं तो अपने बालों को ब्लीच न करें। भारतीय रंग के साथ वाइन, रेड और ब्‍लू ब्‍लैक जैसे हेयर कलर जंचते हैं।

• कभी भी सस्‍ते नेल पॉलिश न लगाएं। ये आपकी पर्सनालिटी पर बुरा असर डालते हैं।

• डार्क लिप कलर के साथ कभी भी हेवी आई मेकअप न करें। यदि आप हेवी आई मेकअप करना चाहती हैं तो न्‍यूड लिप कलर इस्‍तेमाल करें। इससे मेकअप में संतु‍लन बना रहेगा।

• सिर से पाँव तक एक ही रंग के कपड़े न पहनें। मिक्‍स और मैच करके पहनें। यह बेहतर लुक देता है।

• कभी भी ज्‍यादा ऐसेसरीज न पहनें।

• सही साइज का ब्रांडेड ब्रा पहनें। यह अच्‍छा लुक देता है। सस्‍ते ब्रा लापरवाह व्यक्तित्व को प्रतिबिंबित करता है।

• ये तीन चीजें तेज परफ्यूम, ज्‍यादा मेकअप और ज्‍यादा ऐसेसरीज से हमेशा दूर रहे।

• खुद को रेस्‍पेक्‍ट करें। जिस कपड़े को पहनकर आप आरामदेह महसूस करते हैं। हमेशा वैसे ही कपड़ों का चुनाव करें। क्‍योंकि कपड़े भी गलत संदेश देते हैं।