एक दो नहीं छह शादी करेगी प्रियंका

फिल्म '7 खून माफ' से चर्चा में आई प्रियंका फिल्‍म से इस कदर प्रभावित हैं कि वह वास्‍तविक जीवन में भी छह बार शादी करना चाहती हैं।

प्रियंका ने फैशन पत्रिका 'हार्पर्स बाजार' के नए संस्करण में यह खुलासा किया है कि मैं काफी पहले से अपने विवाह की योजना बना रही हूं। मैं आदर्श रूप में छह बार विवाह करना चाहती हूं। लेकिन राज की बात यह है कि छह विवाह वह एक ही व्यक्ति से अलग अलग जगहों पर करेंगी।

इन छह शादियों के लिए छह अलग स्थानों का चयन कर ली हैं।वह कहती हैं कि अम्बाला स्थित मेरे दादाजी के घर में बड़ा सा भारतीय विवाह होगा। ऑस्ट्रेलिया में ग्रेट ब्रिटेन रीफ पर पानी के नीचे विवाह होगा। लास वेगस के एक गिरजाघर में काले रंग की पोशाक में, स्विटजरलैंड के लोकार्नो के खूबसूरत गिरजाघर में भी एक विवाह होगा।

ये सारी जगहें ऊंचाई पर हैं और यहां से जर्मनी, इटली और स्विटजरलैंड के खूबसूरत नजारे देखे जा सकते हैं। उनके निकाह में केवल नजदीकी पारिवारिक सदस्य और दोस्त ही मौजूद होंगे।