लंबी टांगें वाली महिलाओं का दिल होता है स्‍वस्‍थ

अगर आपकी टांगें आपके धड़ से लंबी हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। शोधकर्ताओं का कहना है कि लंबी टांगें वाली महिलाओं को ह्रदय रोग की आशंका कम होती है।

ब्रिटेन के शोधकर्ताओं ने 4000 महिलाओं पर शोधकर इस निष्‍कर्ष पर पहुंचे हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि महिलाओं की सामान्‍य टांगों में 4.3 सेंटीमीटर की अतिरिक्‍त लंबाई उनमें ह्रदय रोग की आशंका को 16 प्रतिशत कम करते हैं।

लेकिन जिन महिलाओं की टांगे धड़ से छोटी है और वे खानपान के प्रति लापरवाह रहती हैं उन्‍हें इस बीमारी का डर ज्‍यादा है। इन्‍हें नियमित रूप से व्‍यायाम और शांत वातावरण में रहना चाहिए।