पापा से अच्‍छी मां है


महिलाओं के बारे में धारणा बना ली गई है कि वे बेहतर ड्राइवर नहीं होती हैं। लेकिन सदियों पुरानी
धारणा को एक नये सर्वेक्षण ने झुठला दिया है। द बजट कार द्वारा कराए गये इस सर्वेक्षण में बच्चों ने बताया है कि उनकी माताएं उनके पिताओं के मुकाबले बेहतर चालक हैं।
बच्‍चों का कहना है कि मां सिर्फ बेहतर कार ही नहीं चलाती बल्कि कार में उनका मनोरंजन का भी ख्‍याल रखती हैं। सर्वे में 10 में से चार बच्चों ने कहा कि वे मां के साथ स्‍कूल जाने में ज्‍यादा सुरक्षित महसूस करते हैं। इसलिए वे मां के साथ ही यात्रा करना पसंद करते हैं।



सर्वे में शामिल 1 हजार बच्‍चों में 37 प्रतिशत बच्‍चों ने कहा कि मां उनका मनोरंजन करने के लिए उनकी पसंद के गाने बजाती हैं। वहीं 26 प्रतिशत ने कहा कि मां उनके साथ खेलती है और 24 प्रतिशत ने कहा कि मां उन्‍हें चुटकुले और कहानियां सुनाती हैं।