सेक्‍सी फिगर के लिए रोज पिएं दूध

वजन घटाने के लिए अब ज्‍यादा कवायत करने की जरूरत नहीं है। रोज दो ग्‍लास दूध का सेवन कर वजन घटाया जा सकता है। अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रीशन ने हाल में खुलासा किया है कि दूध का नियमित रूप से सेवन कर वजन घटाया जा सकता है।
रिपोर्ट में यह भी पाया गया है कि दूध का नियमित सेवन करने वाले दूध से दूर रहने वाले लोगों की तुलना में मोटापा कम करने में अधिक कामयाब होते हैं।

इजरायल स्थित नेगेव की बेन-गुरियन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों ने रोजाना दो गिलास दूध का सेवन किया। उनके शरीर में छह महीने के अंदर विटामिन डी का उच्च मात्रा पाई गई। ये लोग 2 साल के अंदर 6 किलो वजन कम करने में कामयाब रहे। दो सालों तक शोध करने के बाद शोधकर्ता इस नतीजे पर पहुंचे हैं।