बढ़ी हुई तोंद बना सकता अंधा


अगर आपकी तोंद और कमर की चर्बी बढ़ रही है तो वर्क आउट करना शुरू कर दीजिए क्‍योंकि अध्ययन में पता चला है कि उम्र के साथ कमर पर चर्बी बढना आंखों की रोशनी के लिए खतरनाक हो सकता है।

मेलबर्न विश्वविद्यालय के दल ने 21,000 पुरूषों और महिलाओं की कमर के आकार में आए बदलावों का अध्ययन किया। अध्ययन में पता चला कि पेट के आकार में बढोतरी एज रिलेटेड मस्कूलर रीजनरेशन के खतरे को बढाता है। इसका असर आई मसल्‍स पर पड़ता है।

जहां महिलाओं के आंखों की रोशनी एस्ट्रोजन हार्मोन से प्रभावित होती है वहीं पुरुषों की आंखो की रोशनी उनके तोंद से प्रभावित होती है।