शर्म छोड़ने को आतुर है पूनम


पिछले दिनों पूनम के बारे में कहा गया था कि पूनम पांडे अंडरग्राउंड हो गई हैं लेकिन उन्‍होंने पिछले दिनों फेसबुक और टि्वटर पर लिखा है, "मैं अब भी अपनी बात पर कायम हूं। मैं सुरक्षित हूं और भारत की जीत के बाद खुशी से पागल हूं। मेरे पास अपनी खुशी का इजहार करने के लिए शब्द नहीं है।

लेकिन जहां तक लोगों के सवालों की बात है तो आप बीसीसीआई की ओर से तीन दिन पहले मुझे लिखे गए पत्र को देखें।

हालांकि मैं अब भी अपनी बात पर कायम हूं। मैं कहीं भी और कभी अपना वादा पूरा करने को तैयार हूं।

कई शोध और रिसर्च इस बात के गवाह हैं कि इस तरह के प्रदर्शन खिलाडि़यों का हौसला बढ़ाने में मददगार है।

पिछले कुछ दिन से पूनम को इंटरनेट पर तलाशने वालों की संख्या में बाढ़ ही आ गई थी। पूनम के फेसबुक एकांउट पर कई लोगों ने पूछा है कि पूनम कहां हैं।





एक ने लिखा है कि पूनम ने प्रचार के लिए अच्छा स्टंट किया है। इसके पहले बहुत सी मॉडल लाइम लाइट में बने रहने के लिए ऐसा करती रही हैं। जैसे प्रीति कपूर ने मधुर भंडारकर पर रेप का इल्‍जाम लगाकर खबरों में बनी रहीं वहीं जानवी कपूर ने अभिषेक बच्‍चन की पत्‍नी बनने का दावा कर लाइम लाइट में आ गई थी।